शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

0
254

मुम्बई। मुम्बई शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सप्ताह के पहले ही कारोबार दिन दुनिया भर से मिले कमजोर संकेतो के साथ ही बिकवाली हावी होने के अलावा रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी (एमपीसी) बैठक शुरु होने के बाद बाजार गिरा है।

बाजार में आज धातु, उर्जा और आईटी शेयरों में जमकर बिकवाली। इसके अलावा दवा और वाहन शेयरों पर भी दबाव आया हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में बढ़त रही। वहीं पीएसई, पीएसयू बैंक और रियल्टी इंडेक्स में मामूली तेजी रही।

दिन भर के कारोबार के बाद तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 334.98 अंक करीब 0.55 फीसदी टूटकर 60,506.90 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं पचास शेयरों वाला एनएसई (निफ्टी) 89.45 अंक तकरीबन 0.50 फीसदी फिसलकर 17,764.60 के स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार
शेयर बाजार

वहीं गत दिवस बाजार बढ़त पर बंद हुआ था।

बीएसई में कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकर आज नुकसान के साथ ही 266.59 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा गया। यह इसके पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार 3 फरवरी को 266.72 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकर तकरीबन 13 हजार करोड़ रुपये घटा है। एस प्रकार निवेशकों को 13 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

सोमवार के कारोबार में डेविस लेबोरेटरीज, हिंडाल्का, जेएसडब्लयू स्टील, टाटा स्टील और कोटक महिन्द्रा बैंक निफ्टी के शेयर नुकसान में रहे जबकि अडानी पोर्ट , इंडसडंड बैंक, बीपीसीएल, हीरो मोटा कोप और अपोलो अस्पताल निफ्टी के सबसे अधिक लाभ वाले शेयर रहे।
‎इससे पहले आज सुबह बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। वै‎श्विक बाजार के दबाव में आज घरेलू निवेशकों ने बाजार खुलते ही बिकवाली और मुनाफावसूली शुरू कर दी। पिछले सप्‍ताह सेंसेक्‍स और निफ्टी ने बड़ी बढ़त के साथ कारोबार का समापन किया था, लेकिन इस सप्‍ताह के पहले कारोबारी सत्र में ही नुकसान दिखा। घरेलू निवेशकों का सेंटिमेंट निगेटिव बना रहा है।

रिजर्व बैंक की एमपीसी बैठक की बैठक आज शुरु हुई। यह बैठक 8 फरवरी को मॉनेटरी पॉलिसी की घोषणा के साथ ही समाप्त होगी। अब 8 फरवरी को पता चलेगा कि आरबीआई महंगाई को नियंत्रित करने के लिए रेपो रेट में कितनी बढ़त करती है। अनुमान है कि इस बार आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी में नरम रुख अपना सकती है।

 

LEAVE A REPLY