सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !
जिले के पिछोर कस्बे में संचालित पीएमश्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय में कम्प्यूटर साइंस एवं असमी भाषा के रिक्त पदों की पूर्ति संविदा आधार पर की जायेगी। इस सिलसिले में पीजीटी व टीजीटी पदों के लिये 6 अक्टूबर को वॉक-इन- इंटरव्यू रखा गया है। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अविनाश गोस्वामी ने बताया कि यह वॉक-इन-इंटरव्यू 6 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे से सायंकाल 4 बजे तक रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।












