“सेवा पखवाड़ा” के तहत कंबल केन्द्र में रोजगारमूलक कार्यशाला 18 सितम्बर को

0
45

“सेवा पखवाड़ा” के दौरान खादी वस्त्रों एवं ग्रामोद्योग सामग्री को बढ़ावा देने के विशेष प्रयास प्रमुखता से किए जा रहे हैं। इस कड़ी में कताई व बुनाई का प्रशिक्षण देकर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये 18 सितम्बर को खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा कंबल केन्द्र गोल पहाड़िया पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इच्छुक व्यक्ति पंजीयन कराकर इन विधाओं में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा गोल पहाड़िया पर संचालित कंबल केन्द्र के प्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यशाला में खासतौर पर कंबल व खादी वस्त्र निर्माण की बारीकियां सिखाई जायेंगीं। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत ग्वालियर में कंबल, खादी
व तेलघानी उत्पादन केन्द्रों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।         बुधवार 17 सितम्बर से शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक मनाया जायेगा।

LEAVE A REPLY