सिटी रिपोटर ग्वालियर !
प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट 15 सितम्बर को ग्वायिलर प्रवास पर रहेंगे। सिलावट ग्वालियर मेंप्रात: 10 बजे कलेक्टेट कार्यालय के सभाकक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रभारी मंत्री सिलावट विकास कार्यों की समीक्षा के पश्चात शासकीय प्रेस महाराज बाडा एवं एलिवेटेड रोड निर्माण के द्वितीय चरण का निरीक्षण भी करेंगे। इसके साथ ही स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।












