कलामित्र पुरस्कार प्रदर्शनी का उदघाटन 19 सितंबर को

0
56

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !

गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्वालियर में हिन्दीसेवी वनमित्र श्री काशीनाथ जोशी स्मृति तीन दिवसीय कलामित्र पुरस्कार प्रदर्शनी-2025” का आयोजन 19 सितंबर से होने जा रहा है। प्रदर्शनी का उदघाटन राजा मानसिंह संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर की वाइस चांसलर डॉ. स्मिता सहस्त्रबुद्धे 19 सितंबर को अपराह्न 4 बजे करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजराराजा मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यशोधरा गौर करेंगी। इस अवसर पर कलाकारों को पुरस्कृत भी किया जाएगा ।

प्रदर्शनी ग्वालियर नगर की नव-सज्जित तानसेन कला वीथिका में 19 सितम्बर से 21 सितम्बर तक दर्शकों के लिए प्रात: 11 बजे से सांय 7 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में जूनियरऔर सीनियर दो वर्गों में कलाकारों से कलाकृतियां आमंत्रित की गई हैं । दोनों ही वर्गों में गत वर्ष की भांति पुरस्कारों की योजना है। इस वर्ष प्रदर्शनी हेतु 28 कलाकारों की 51 कलाकृतियां प्राप्त हुई हैं। वरिष्ठ कलाकार और सदाशय मंच के संयोजक  धृतिवर्धन गुप्त ने जानकारी दी है कि इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी में उत्तरप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के कलाकारों की कलाकृतियों का अवलोकन किया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY