उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिये एनसीटीई पाठयक्रम संचालित करने वाले शासकीय/अनुदान प्राप्त अशासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए तृतीय अतिरिक्त चरण की समय सारणी जारी की है। जारी समय सारणी के अनुसार, एनसीटीई पाठयक्रमों में प्रवेश में लिए विद्यार्थी 29 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीयन/आवेदन कर सकेंगे। पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 30 अगस्त तक होगा। प्रवेश के लिये मेरिट सूची का प्रकाशन 1 सितंबर को होगा। विद्यार्थियों के लिए 2 सितंबर को सीट आवंटन जारी किया जाएगा। आवंटित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेजों (टीसी, माइग्रेशन) के साथ भौतिक सत्यापन के लिए विद्यार्थियों को उपस्थित होकर 2 से 4सितंबर तक लिंक इनिशिएट कराना होगा। विद्यार्थियों को आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान 2 से 6 सितंबर तक करना होगा। आवंटित महाविद्यालय में शुल्क के भुगता की अंतिम तिथि 6 सितंबर है। प्रवेश शुल्क का भुगतान कर चुके आवेदकों का ही प्रवेश मान्य होगा। विद्यार्थियों का प्रवेश के लिए यह अन्तिम चरण होगा।
Latest article
ग्वालियर कोर्ट का बड़ा फैसला: टाटा मोटर्स फाइनेंस लिमिटेड के अधिकारियों पर फर्जीवाड़े और...
ग्वालियर:
ग्वालियर न्यायालय से वित्तीय कंपनियों और उनके अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर एक बहुत बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम...
गरीब महिला की जान लेने वालों को फिर मिल गया प्रमोशन
जमकर भ्रष्टाचार करो.... लोगों को जान से खत्म कर दो.... फिर मोटा माल देकर मोटा पद पा लो... यही है हमारी मुंशीपाल्टी का खेल..19...
अवैध दुकानों पर चली निगम की जेसीबी, यातायात अवरुद्ध कर रहे ठेलों को हटवाया
ग्वालियर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और अवैध अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा...
Sorry, there was a YouTube error.












