सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन दिवस हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपनी वीरता और अदम्य साहस से अपने प्राणों की आहुति देकर देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। उनके बलिदानों के परिणाम स्वरूप हमारा देश स्वतंत्र हुआ। आज का दिन उन सभी अमर शहीदों और वीर सेनानियों के चरणों में नमन करने का दिन है। मंत्री तोमर ने कहा कि आज हमारा देश आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिया गया स्वदेशी का मंत्र ‘मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल’ हम सभी को तेजी से अपनाना होगा। देश आर्थिक महाशक्ति बनने की राह पर है और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का समृद्ध भारत का संकल्प साकार हो रहा है।












