राखी के पवित्र धागे जीवनभर साथ निभाने का संकल्प दिलाते हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी धर्मावलंबी बहनों को दीं रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

0
39

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी धर्मावलंबी बहनों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा सभी त्यौहारों में भाई-बहन के त्यौहार रक्षाबंधन का विशेष महत्व है, जो गरीब-अमीर, ऊंच-नीच और धर्मों के बंधन से परे केवल स्नेह की भाषा जानता है। राखी के त्यौहार पर स्नेह के पवित्र धागे जीवनभर साथ निभाने का संकल्प दिलाते हैं।  बहनों के प्रति अत्याचार का प्रतिकार था ऑपरेशन सिंदू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों के सुहाग के साथ आतंकवादियों द्वारा किए गए अत्याचार का प्रतिकार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से किया। सौभाग्य का विषय है कि सम्पूर्ण विश्व इसका साक्षी बना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेरक्षाबंधन के पावन पर्व की सभी को बधाई देते हुए परस्पर आत्मीयता और एकजुटता बढ़ाने का आव्हान किया है।

LEAVE A REPLY