नवोदय विद्यालय पिछोर में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

0
54

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय पिछोर जिला ग्वालियर में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिये कक्षा-9वी व 11वी में प्रवेश के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है।
प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय पिछोर सुश्री सीमा सिंह ने बताया कि कक्षा-9वी के लिये वेबसाइट https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix एवं 11वी के लिये वेबसाइट https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 7 फरवरी 2026 को आयोजित की जायेगी।

LEAVE A REPLY