सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत से संबद्ध सफल युवा मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) ग्वालियर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. बी.पी.एस. जादौन व राजू कुशवाह सहित सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह मौजूद रहे।
उन्होंने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल की शपथ दिलाई। पौधरोपण कार्यक्रम में डॉ. सीमा शर्मा, एस.एस. सेंगर, .के. खरे, डी.पी. शर्मा, अनीश पांडे, गरिमा शर्मा, सुनील शर्मा, रामपाल सिंह और चमन कुशवाह सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।












