आदित्यपुरम में नाले के अवरोध हटाकर व पाइप डालकर कराई पानी निकासी की व्यवस्था

0
73

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !

ग्वालियर शहर की निचली बस्तियों में पानी निकासी के लिये व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर नगर निगम की टीम अपर आयुक्त श्री विजय राज के नेतृत्व में आदित्यपुरम पहुँची और पानी की निकासी की व्यवस्था कराई। टीम द्वारा नाले के अवरोध हटाकर पाइप डलवाए गए हैं। यहाँ की अन्य गलियों में भी इसी तरह पानी की निकासी सुनिश्चित करने के लिये नगर निगम की टीम जुटी है।

LEAVE A REPLY