सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. डॉ. कलाम भारत को परमाणु शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए समर्पित रहे। उनका बहुआयामी विशिष्ट व्यक्तित्व युवा प्रतिभाओं को जीवन के सर्वोच्च लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ऊर्जा के साथ राष्ट्रसेवा की अद्वितीय प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर बधाई दी भोपाल 27 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा और एकता व शांति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध, यह बल देश की शान है। उन्होंने केन्द्रीय बल के जवानों को सफलता पूर्वक अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव नेकर्तव्य पथ पर प्राण न्यौछावर करने वाले केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को नमन किया।












