स्थानीय निवासियों से अपील पुल-पुलियों व सड़कों पर पानी ज्यादा हो तो आवागमन न करें

0
66

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर

जिले में लगातार हो रही मानसूनी वर्षा से निचले क्षेत्र से बह रहे नदी-नालों पर बने पुल-पुलियों पर जल स्तर बढ़ रहा है। इस बात को ध्यान में रखकर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिन पुल-पुलियों व सड़क मार्गों पर जल स्तर ज्यादा है वहाँ पर  आवागमन न करने के लिये स्थानीय निवासियों को सतर्क करने के निर्देश दिए हैं। इस पालन में वाहनों से एवं अन्य माध्यमों से लाउड स्पीकर के जरिए मुनादी कर लोगों को लगातार सतर्क किया जा रहा है।

जल स्तर बढ़ने पर जिले की भितरवार तहसील के अंतर्गत ग्राम अरूसी व बेलगढ़ा के समीप स्थित पुलिया पर आवागमन न करने के लिये क्षेत्रीय तहसीलदार द्वारा अपने वाहन से मुनादी कर लोगों को सतर्क किया गया। इसी तरह जिले में स्थित ऐसी अन्य पुल-पुलियों जहाँपर जल स्तर ज्यादा है उस क्षेत्र के गाँवों को पुल-पुलियों से आवागमन न करने के लिये सचेतकर दिया गया है। जिला प्रशासन ने जिले के निवासियों से अपील की है कि यदि किसी पुल-पुलिया या सड़क पर ज्यादा पानी हो तो उसे पार करने की कोशिश न करें। जल स्तर नीचे उतरने पर ही पुल-पुलियों से आवागमन करें।

LEAVE A REPLY