सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !
जन अभियान परिषद से जुड़ीं नवांकुर सखियों ने शुक्रवार को विकासखंड के ग्राम करहिया में स्थित सार्वजनिक मंदिर परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। साथ ही नवांकुर सखियों ने कलश यात्रा निकालकर हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जन अभियान परिषद के भितरवार विकासखंड समन्वयक श्री मनोज दुबे ने बताया कि नवांकुर सखियों ने बेलपत्र, आंवला, तुलसी, अशोक, शमी पत्र, अमरूद, आम व जामुन सहित
11 प्रजातियों के पौधे रोपे और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस आयोजन में ग्राम विकास
प्रस्फुटन समिति करहिया का भी विशेष सहयोग रहा।

समन्वयक दुबे ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जन अभियान परिषद द्वारा 24 से 28 जुलाई तक पाँच दिवसीय नवांकुर सखी पौधरोपण वितरण और संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत भितरवार विकासखंड में पंजीकृत 507 नवांकुर सखियों के माध्यम से लगभग 5 हजार 577 पौधों का बीजारोपण व पौधरोपण Mकिया जायेगा।
शुक्रवार को करहिया में आयोजित हुए पौधरोपण कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति करहिया
के अध्यक्ष रोहित शर्मा तथा हेमंत विश्वकर्मा, सु काजल प्रजापति, सु उषा राजा
परमार, सु शब्बो शर्मा, सज्योति, सु रजनी, सुश्री निशा, सु रचना व सु कविता
सहित अनेक महिलाओं ने सहभागिता की।












