सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिये प्रारंभिक शिक्षा चयन परीक्षा 2025 की तैयारी के लिये नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिये विषय विशेषज्ञों द्वारा गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी एवं अंग्रेजी विषयों का अध्यापन कार्य एक्जाम ओरिऐंटेड के रूप में संचालित किया जायेगा। प्राचार्य शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिये मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के छात्र-छात्रायें आवेदन पत्र समस्त आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ 21 जुलाई 2025 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।












