सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !
तिघरा के समीप वनांचल क्षेत्र में स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल देवखो पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद से जुड़ी नवांकुर संस्था सफल युवा मंडल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बावड़ी के दूसरे तट परयुवाओं ने साफ-सफाई की।
इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना ही नहीं, बल्कि समाज में जल स्रोतों की महत्ता, संरक्षण की आवश्यकता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को जागृत करना रहा।












