जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन जागरण गतिविधियाँ जारीं

0
40

जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल सहेजने के लिये नई संरचनाओं का निर्माण व पुरानी संरचनाओं के जीर्णोद्धार के साथ-साथ लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के प्रयास भी प्रमुखता से किए जा रहे हैं। इस काम में जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थायें व ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां भी सहयोग कर रही हैं। इन समितियों द्वारा बुधवार को भितरवार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम छिरेंटा, पचौरा व दुबहा के निवासियों को “जल बचाओ-जीवन बचाओ” का संकल्प दिलाया गया। भितरवार विकासखंड के जन अभियान परिषद के समन्वयक श्री मनोज दुबे ने बताया कि ग्राम प्रस्फुटन एवं नवांकुर संस्थाओं द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं की साफ-सफाई के साथ-साथ आम जन को जल संरक्षण व संवर्धन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY