राज्यपाल श्री पटेल ने मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के तहत हितग्राहियों को वितरित किया पशुधन

0
72

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सहरिया, भारिया एवं बैगा समुदाय के विकास के लिये केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के माध्यम से अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन समुदाय के विकास के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम जनमन योजना के लिये 24 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। इसके माध्यम से सहरिया, भारिया एवं बैगा समुदाय के लोगों को आवास के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधायें भी मुहैया कराई जा रही हैं। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने डबरा जनपद की ग्राम पंचायत छीमक में मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजनांतर्गत सहरिया हितग्राहियों को भैंस एवं पशु आहार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही ।

मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 32 पशु पालकों को 2 – 2 भैंस एवं पशु आहार का वितरण किया गया। इस योजना के तहत हितग्राहियों को 90 प्रतिशत अनुदान भी उपलब्ध कराया जाता है। कार्यक्रम में प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री श्री लखन पटेल, क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष  श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर, डबरा विधायक श्री सुरेश  राजे, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत एवं पूर्व जिला  अध्यक्ष ग्रामीण श्री कौशल शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस  अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री विवेक कुमार एवं बड़ी संख्या में सहरिया परिवार के लोग उपस्थित थे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के माध्यम से सहरिया परिवार के लोगों का जीवन स्तर अच्छा होगा। इसके साथ ही उनके परिवारों को पौष्टिक आहार भी मुहैया हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि सहरिया समुदाय के लोग आत्मनिर्भर बनें। इसके लिये अनेक योजनायें संचालित की गई हैं। राज्यपाल श्री पटेल ने सहरिया समुदाय से आह्वान किया कि वे योजना के तहत मिले पशुओं की अच्छे से  देखभाल करें और उससे होने वाली आय से अपने परिवार का बेहतर पालन-पोषण भी करें। राज्यपाल श्री पटेल ने सहरिया परिवारों से आह्वान किया है कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करने की दिशा में आगे बढ़ें। प्रगति की पहली सीढ़ी शिक्षा ही है, जिसके माध्यम सेप्रगति संभव है। बेटों के साथ-साथ अपनी बिटियाओं को भी शिक्षित करने की दिशा में कार्यकिया जाना चाहिए। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजनाजैसी अनेक योजनायें महिलाओं और बच्चियों के उत्थान के लिये संचालित हो रही हैं। केन्द्र  सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर सहरिया परिवारों को अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करनी चाहिए।बच्चियों को विदेश में पढ़ने के लिये भी प्रदेश सरकार के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई जाती है। बेटी पढ़ेगी तो अपने परिवार के साथ-साथ शादी के बाद अपने बच्चों को भी शिक्षित करने की दिशा में कार्य करेगी।

पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री श्री लखन पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में सहरिया
परिवारों के उत्थान के लिये मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना संचालित की गई है। इसके
माध्यम से प्रदेश भर में सहरिया, भारिया एवं बैगा जनजाति के लोगों को दुधारू पशु प्रदान
किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पशुओं को प्रदान करने के बाद विभाग के माध्यम से निरंतर
उनकी मॉनीटरिंग भी की जा रही है। इस योजना के विस्तार के लिये भी प्रदेश सरकार
गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।
पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री श्री लखन पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में
14 जिलों में यह योजना प्रारंभ की गई है। योजना के तहत हितग्राही को केवल 10 प्रतिशत
राशि देना होती है। शेष 90 प्रतिशत राशि का अनुदान प्रदेश सरकार मुहैया करा रही है। इस
योजना का सहरिया परिवारों को अधिक से अधिक लाभ लेकर अपने जीवन को और बेहतर
बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा
समाज के सभी वर्गों के विकास के लिये कार्य किया जा रहा है। सहरिया परिवार के लोगों के
जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा दुधारू पशु प्रदान करने की एक
महत्वपूर्ण योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से सहरिया परिवार के बच्चों को न
केवल पौष्टिक आहार मिलेगा बल्कि उनके जीवन स्तर में भी अमूलचूल परिवर्तन आयेगा।

राज्यपाल श्री पटेल ने हितग्राहियों से की चर्चा

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ग्राम छीमक पहुँचकर मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय
योजना के हितग्राहियों से भेंट की और योजना के संबंध में चर्चा की। उन्होंने हितग्राहियों से
कहा कि जो दुधारू पशु प्रदाय किए जा रहे हैं इनकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करें, ताकि वे
अपनी क्षमता के अनुरूप दूध प्रदान कर आपके जीवन को बेहतर बनाने का कार्य कर सकें।
उन्होंने कहा कि जो पशु प्रदान किए गए हैं वह चार लीटर सुबह और चार लीटर शाम को दूध
देने वाले पशु हैं। हर हितग्राही को दो पशु प्रदान किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से प्राप्त होने
वाले दूध का परिवार में भी उपयोग करें और बेचकर जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में भी
सार्थक प्रयास करें। कार्यक्रम में हितग्राहियों को दुधारू पशु प्रदाय योजना के तहत प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन श्री एस बी ओझा ने किया और आभार प्रदर्शन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डबरा श्री दिव्यांशु चौधरी ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY