राज्य लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) इंदौर द्वारा 16 फरवरी को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा को ग्वालियर संभाग में सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिये संभाग आयुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने उप आयुक्त विकास श्री शिव प्रसाद को कंट्रोल रूम में विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। यह कंट्रोल रूम 16 फरवरी को प्रात: 9.30 बजे से सायंकाल 5 बजे तक संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम का टेलीफोन नम्बर 0751-2452800 रहेगा।

कंट्रोल रूम में उप आयुक्त विकास एवं उप संचालक विधि श्री शिव प्रसाद (मोबा. 94250 77035), माफी अधिकारी श्री शिव दयाल शर्मा (मोबा. 98262-39402), सहायक वर्ग-3 रॉबिन जैन (मोबा. 90744-85447) व डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री जयदीप राठौर (मोबा. 78283-93396) सहित अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।












