मछुआरे भाईयों के पंजीयन के लिये 20 फरवरी को लगेगा शिविर

0
76

गोला का मंदिर – भिण्ड रोड पर स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में  प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के तहत 20 फरवरी को पंजीयन शिविर लगाया जायेगा। शिविर में नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफार्म (एनएफडीपी) पर ऑनलाइन पंजीयन की कार्यवाही की जायेगी।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस शिविर में मछुआ सहकारी समितियों के सदस्य, मछुआ समूहों के सदस्य, निजी मत्स्य कृषक एवं मछली पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय इत्यादि गतिविधियों में संलग्न मछुआरों का नि:शुल्क पंजीयन किया जायेगा।

जिले में मत्स्य गतिविधियों में संलग्न मछुआरा भाईयों से इस शिविर का लाभ उठाकर
पंजीयन कराने की अपील की गई है। पंजीयन के लिये आधारकार्ड, बैंक पासबुक एवं आधार से
लिंक मोबाइल नम्बर साथ में लाना होगा। विस्तृत जानकारी के लिये गोला का मंदिर भिंड रोड पर स्थित सहायक संचालक मत्स्योद्योग के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY