शहर के पेट्रोल पंपों पर 12 फरवरी को 8 शक्ति दीदियाँ संभालेंगीं फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी

0
83

सिटी रिपोटर ग्वालियर !

ग्वालियर जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप महिला सशक्तिकरण की दिशा में शक्ति दीदी के नाम से प्रेरणादायी पहल हुई है। इस पहल के तहत जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में जिला प्रशासन द्वारा नौकरी दिलाई जा रही है। बुधवार 12 फरवरी को “शक्ति दीदी” पहल के तहत 8 जरूरतमंद महिलाओं को फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी मिलने जा रही है। ज्ञात हो शक्ति दीदी के तहत पहले से ही शहर में 13 महिलाएं यह भूमिका सफलतापूर्वक निभा रही हैं।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह सहित जिला प्रशासन
के अन्य वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुँचकर महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलायेंगे। महिला फ्यूल वर्कर के रूप में तैनात शक्ति दीदी की ड्यूटी कीअवधि प्रात: 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक रहेगी।

कलेक्टर श्रीमती चौहान 12 फरवरी को काल्पीब्रिज मुरार स्थित गणेश पेट्रोलियम पंप पर सुश्री पूनम राजौरिया व सुश्री संजू गर्ग को फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपेंगीं। इसी तरह ग्वालियर सर्विस पेट्रोल पंप फूलबाग पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार सुश्री सुरभि शाक्य को, मिश्रा फिलिंग स्टेशन सिटी सेंटर पर अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम सुश्री नीलम वर्मा व सुश्री चित्रा शर्मा को, विवेक ऑटोमोबाइल सांई बाबा मंदिर रोड पर अपर कलेक्टर श्री टी एन सिंह सुश्री रेनू बाथम को एवं श्री हरिलीला सर्विसेज लक्ष्मीगंज पेट्रोल पंप पर संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव जैन, सुश्री पूनम व सुश्री सोनम को “शक्ति दीदी” के तहत फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपेंगे। जिन महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल वर्कर के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, वे ऐसी महिलायें हैं जो जरूरतमंद हैं, अपनो द्वारा उपेक्षित हैं अथवा जिनके पति का असमय निधन हो चुका है।

LEAVE A REPLY