सिटी रिपोटर ग्वालियर !
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल 10 फरवरी को ग्वालियर व मुरैना जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दिन वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री शुक्ल 10 फरवरी को प्रात: 9.30 बजे ग्वालियर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होंगे। शुक्ल प्रात: 11 बजे सिहोनिया जिला मुरैना के लिये प्रस्थान करेंगे और वहाँ पहुँचकर श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ समारोह में शामिल होंगे।












