सिटी रिपोटर ग्वालियर !
जिले में अभियान बतौर फॉर्मर आईडी, ईकेवायसी, भू-लेख रिकॉर्ड की
आधार से लिंकिंग व आधार से बैंक खाते लिंक करने का काम किया जा रहा है। जल्द से जल्द शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनाने के उद्देश्य से गाँव-गाँव में घर-घर दस्तक देकर, मुनादी कराकर एवं विशेष शिविर में किसानों को इस काम के लिये बुलाया जा रहा है। ग्वालियर कलेक्ट्रेट के स्व. टी धर्माराव सभागार (जन-सुनवाई कक्ष) में भी फार्मर आईडी व ई-केवायसी के लिये एक काउण्टर स्थापित किया गया है।

फार्मर आईडी व डीबीटी होगी तभी मिलेगा योजनाओं का लाभ
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने किसान भाईयों से भी अपील की है कि वे अपनी फॉर्मर आईडी
अवश्य बनवा लें। किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ अब उन्ही किसानों को मिलेगा, जिनकी फॉर्मर रजिस्ट्री अर्थात फॉर्मर आईडी बन जायेगी। साथ ही पीएम किसान पोर्टल पर ईकेवायसी, भू-अभिलेख रिकॉर्ड की आधार से लिंकिंग एवं बैंक खाते से आधार लिंक कराकर डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) कराना भी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये अब अनिवार्य हो गया है।












