सिटी रिपोटर ग्वालियर !
नेहरू युवा केंद्र एवं यातायात पुलिस ग्वालियर के संयुक्त
तत्वावधान में शासकीय कमलाराजा कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (केआरजी
कॉलेज) में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग
250 छात्राओं ने यातायात नियमों की बारीकियाँ सीखीं। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि
वाहन गति सीमा एवं यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इस
अवसर पर यातायात विषय पर क्विज, पोस्टर व निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की
गई। साथ ही यातायात जागरुकता पर केन्द्रित पेम्प्लेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम में डीएसपी यातायात श्री अजीत सिंह चौहान, जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी
श्रीमती नेहा जादौन, यातायात प्रशिक्षक श्री जितेन्द्र शर्मा, महाविद्यालय के कैरियर मार्गदर्शन
प्रकोष्ठ से डॉ आभा मिश्रा, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सोमवंशी, डॉ
प्रीति मौर्य व डॉ शोभा पाठक कार्यक्रम में शामिल हुईं। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भूमि गौतम, द्वितीय स्थान नैन्सी तोमर, तृतीय स्थान तनु रजक ने प्राप्त किया। इन सभी को पुरस्कृत किया गया। साथ ही निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार नैन्सी तोमर, द्वितीय पुरस्कार अंशिका शर्मा, तृतीय पुरस्कार
दिशा माँझी को मिला।












