सिटी रिपोटर ग्वालियर !
ग्वालियर शहर को स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त एवं नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य को लेकर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर संगीतमय रामधुन का एक माह पूर्ण होने पर एक फरवरी को सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन रखा गया है। जन कल्याण समिति ग्वालियर के तत्वावधान में शनिवार एक फरवरी को इंटक मैदान हजीरा पर दोपहर 2.30 बजे से संगीतमय सुंदरकांड आयोजित किया गया है। जन कल्याण समिति ग्वालियर शहरवासियों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।












