भवभूति समारोह-दूसरे दिन भी छात्रों ने मन मोहा

0
148

-5 दिवसीय भवभूति समारोह के दूसरे दिन महाविद्यालयीन स्तर पर हुईं प्रतियोगिताएं

ग्वालियर, पांच दिवसीय भवभूति समारोह के दूसरे दिन महाविद्यालयीन स्तर पर संस्कृत प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें पांच महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भागीदारी की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो.एसडी सिसौदिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ।अध्यक्षता कुसुमबाई महाविद्यालय भिण्ड़ की पूर्व प्राचार्या डाॅ.आशा शर्मा ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.बाबूलाल मीणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा महाकवि भवभूति समिति के अध्यक्ष डाॅ. बालकृष्ण शर्मा ने प्रस्तुत किया।

जीवाजी विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के 05 महाविद्यालयों के 16 प्रतिभागियों ने विभिन्न 05 विधाओं में भागीदारी की। निर्णायक के रूप में डाॅ.आशा शर्मा, डाॅ.बाबूलाल मीणा, बालेन्दु द्विवेदी, प्रेमशंकर अवस्थाी, श्यामसुन्दर शर्मा राजेश पाठक उपस्थि रहे। प्रतियोगिता में श्लोक पाठ में कु.कुनिका गोस्वामी, संस्कृत भाषण में कु.दीक्षा उपाध्याय, हिन्दी भाषण में कु.अंजू कुशवाह, हिन्दी वाद-विवाद में नवदीप गुर्जर, निबन्ध लेखन प्रतियोगित में कु.साक्षी बाथम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डाॅ. बाबूलाल मीणा ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया।प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देते हुए निर्णायक प्रेमशंकर अवस्थी ने कालिदास एवं भवभूति के विचारों के माध्यम से जीवन जीने की कला पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन कृष्णकांत और आभार डाॅ.विकास शुक्ला ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY