सुखोई और मिराज फाइटर आपस में टकराए, मुरैना में सुखोई और भरतपुर में गिरा मिराज

0
179

दोनों ग्वालियर एयरबेस से उड़े थे, एक पायलट की मौत की खबर, सीएम शिवराज ने दोनों पायलट के लिये की कामना

ग्वालियर/मुरैना

ग्वालियरयरफोर्स के दो फाइटर प्लेन सुखोई-30 और मिराज-2000 एयरक्रॉफ्ट आपस में टकराकर क्रैश हो गए। अब तक की जानकारी के मुताबिक हादसे में क्रैश हुए दोनों फाइटर जेट ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। दोनों के आपस में टकराने के बाद दोनों विमानों के दो अलग-अलग जगहों पर गिरने की आशंका है। एक प्लेन मध्यप्रदेश के मुरैना के पहाड़गढ़ में और दूसरे के राजस्थान के भरतपुर के पिंगोरा में गिरा है। मुरैना में सुखोई और भरतपुर में मिराज गिरा है।  एक पायलट की मौत की भी सूचना है, लेकिन मुरैना एसपी आशुतोष बागरी का कहना है कि एक प्लेन पहाड़गढ़ में क्रैश हुआ है। हम दूसरे विमान की सर्चिंग कर रहे हैं।’ मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना का कहना है कि दो पायलट को बचा लिया गया है। लेकिन मुरैना में एक बॉडी भी है, यह किसकी है, यह साफ नहीं हो सका है। मिराज में एक
सुखोई में दो पायलट थे।

भरतपुर के डीएसपी बोले- सुबह 10 से सवा 10 बजे जानकारी मिली

राजस्थान में भरतपुर के डीएसपी अजय शर्मा ने बताया कि ‘हमें सुबह 10 से सवा 10 बजे के करीब प्लेन क्रैश होने की सूचना मिली थी। मौके पर आने पर पता चला कि यह एयर फोर्स का फाइटर जेट है। हालांकि, मलबे को देखकर अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह कौन सा फाइटर प्लेन है। अभी तक इसके पायलट के बारे में भी जानकारी नहीं मिल पाई है।’

पहाड़गढ़ में हादसे की जगह से एक पायलट का एक हाथ मिला
मुरैना में गिरे सुखोई में सवार दोनों पायलट घायल हैं। उन्हें ग्वालियर में भर्ती कराया गया है। मुरैना के पहाड़गढ़ में हादसे की जगह से एक पायलट का एक हाथ भी मिला है। आशंका है कि यह हाथ भरतपुर में गिरे मिराज एयरक्रॉफ्ट के पायलट का हो सकता है।

LEAVE A REPLY