बच्चों के साथ अभिभावकों एवं विभागीय अधिकारियों ने भी लिया गतिविधियों में हिस्सा

0
62

सिटी रिपोटर ग्वालियर !

जिले की सभी 1253 शासकीय प्राथमिक शालाओं में पहली व
दूसरी कक्षा के बच्चों के शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिये शनिवार को एफएलएन (फंडामेंटल लिट्रेसी एण्ड न्यूमेरेसी) मेले लगाए गए। इन मेलों में स्कूली बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर इन मेलों के लिये विशेष तैयारियां की गईं थीं। एफएलएन अर्थात बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान मेलों में बच्चों के शारीरिक  विकास, बौद्धिक विकास, भाषा ज्ञान, गणित की पूर्व जानकारी और बच्चों का कोना जैसे समग्र विकास लक्ष्यों का अभ्यास करने के लिए आधा दर्जन स्टॉल लगाए गए थे। मेले में बच्चों ने सभी गतिविधियां अपने पालकों के साथ की। संयुक्त संचालक दीपक पाण्डेय ने ठाटीपुर स्कूल में आयोजित मेले में विद्यार्थियों के साथ गतिविधियों में भाग लिया। साथ ही एक-एक स्टॉल पर जाकर अभिभावकों के साथ गतिविधि करवाई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय नं.-1 मुरार के एफएलएन मेले में आयोजित हुई गतिविधियों ने बच्चों के साथ हिस्सा लिया। इसी तरह जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) रविन्द्र सिंह तोमर सराफा हाई स्कूल एवं माध्यमिक विद्यालय बिलौआ में लगाए गए एफएलएन मेलों में शामिल हुए। एफएलएन मेले में विभिन्न स्टालों को संभालने वाली एंकर माताओं और स्वयंसेवक छात्रों की उत्साही भागीदारी सराहनीय रही। साथ ही बच्चों के माता-पिता एवं
अभिभावकों ने गतिविधियों में भाग लेकर बच्चों की खुशी दोगुनी कर दी।

LEAVE A REPLY