किला गेट चौराहा का हेरिटेज थीम पर होगा सौंदर्यीकरण

0
78

कलेक्टर एवं निगमायुक्त ने किया किलागेट का निरीक्षण

सिटी रिपोर्टर, ग्वालियर। किला गेट चौराहा का हेरिटेज थीम पर सौंदर्यकरण किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण में किलागेट थाने और दुकानों को सीएम राइज स्कूल के पास शिफ्ट करने हेतु स्थान को देखा गया। साथ ही आमजनों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की गई। इसके साथ ही पैदल किलागेट चौराहे से सीएम राइज स्कूल तक निरीक्षण कर सीएम राइज स्कूल के स्थल को भी देखा और आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य शकील मंसूरी, अपर आयुक्त विजय राज, सिटी प्लानर पवन सिंघल, अधीक्षण यंत्री जेपी पारा, कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY