ग्वालियर जिले के पदोन्नत हुए निरीक्षकों को एडीजीपी ग्वालियर जोन ने रिबन काटकर डीएसपी की लगाई रैंक
ग्वालियर।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी आदेश में प्रदेश के 124 पुलिस निरीक्षकों को कार्यवाहक डीएसपी बनाया गया है, जिसमें से ग्वालियर जिले में पदस्थ निरीक्षक स्तर के पांच पुलिस अधिकारियों को कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक के रैंक पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत हुए निरीक्षकों को आज पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में आयोजित सादा समारोह में अति. पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन डी.श्रीनिवास वर्मा,भापुसे एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी,भापुसे द्वारा रिविन काटकर डीएसपी की रैंक लगाई गई और सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अति. पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन ने पदोन्नत हुए अधिकारियों से कहा कि पदोन्नति से आपके कर्तव्यों में भी परिवर्तन आएगा और नई जिम्मेदारी तथा कार्यों में वृद्धि होगी जिन्हे आपको बखूबी निभाना होगा। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर(दक्षिण) मोती उर रहमान,भापुसे तथा अन्य पुलिस के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इन्हें मिली खुशी
ग्वालियर जिले से विनायक शुक्ला, श्रीमती शैलजा गुप्ता, राजीव गुप्ता, विवेक अष्ठाना, बैजनाथ प्रजापति को निरीक्षक से कार्यवाहक डीएसपी बनाया गया है। जिसमें से विनायक शुक्ला को डीएसपी ग्रामीण ग्वालियर तथा बैजनाथ प्रजापति को कार्यवाहक डीएसपी यातायात ग्वालियर बनाया गया है। इसके अलावा श्रीमती शैलजा गुप्ता को पीटीएस तिघरा, राजीव गुप्ता एवं विवेक अष्ठाना को कार्यवाहक डीएसपी बनाकर गुना भेजा गया है।












