सिटी रिपोटर ग्वालियर !जिले के 11 खनिज उत्खनन पट्टेधारियों से बकाया राशि वसूलने के लिये आरआरसी जारी की गई हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर यह आरआरसी जारी हुई हैं। जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया ने बताया कि सतीशचंद जैन से लगभग 31लाख, धमेन्द्र गुर्जर से 10 लाख 36 हजार, जितेन्द्र शुक्ला से लगभग 8 लाख 87 हजार, भूरे
सिंह यादव से 7 लाख 80 हजार, बंशीवाला स्टोन क्रेशर से लगभग 18 लाख 29 हजार, अरविंद सिंह गुर्जर से लगभग 9 लाख 66 हजार, सतेन्द्र सिंह से लगभग 13 लाख, मधु जैन से 44 लाख 34 हजार, शिमलाबाई से लगभग 22 लाख 40 हजार, राजेश स्टोन से लगभग 9 लाख 22 हजार एवं बीएस ग्रेनाइट से लगभग 14 लाख 21 हजार रूपए वसूलने के लिये
अलग-अलग आरआरसी आदेश जारी किए गए हैं।












