सर्दी को ध्यान में रखकर आंगनबाड़ी केन्द्रों के समय में बदलाव

0
65

सिटी रिपोटर ग्वालियर ! शीत लहर की वजह से बढ़ी सर्दी को ध्यान में रखकर जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। जिले में अब 31 जनवरी तक आंगनबाड़ियों का संचालन प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। अभी तक प्रात: 9 बजे से आंगनबाड़ियां लग रही थीं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास डी एस जादौन ने बताया कि
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार प्रात: 9 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक आंनगाबाड़ी केन्द्रों में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

LEAVE A REPLY