मेले में रिक्त दुकानों का आवंटन 7 जनवरी से इच्छुक आवेदकों को किया जायेगा

0
94

सिटी रिपोटर ग्वालियर! ऐतिहासिक स्मारक, पुरातात्विक स्थल, सांस्कृतिक महत्व केस्थल एवं पुरातन स्थापत्य व वास्तुकला में रुचि रखने वालों के लिये कला प्रेमियों के लिये ग्वालियर मेले में जीवंत तस्वीरों सहित भरपूर जानकारी उपलब्ध है। पुरातत्व संग्रहालय ग्वालियर द्वारा मेले में आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई है। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव ने सोमवार को फीता काटकर इस प्रदर्शनी का उदघाटन किया।


मेले के प्रदर्शनी सेक्टर में लगाई गई इस प्रदर्शनी में आकर्षक तस्वीरों को ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहरों को विस्तृत जानकारी के साथ प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी मेले में आ रहे सैलानियों के लिये आकर्षण का केन्द्र बन रही है। ग्वालियर-चंबल अंचल की ऐतिहासिक विरासत की सुंदरता व आकर्षण देखते ही बन रहा है। प्रदर्शनी के उदघाटन अवसर पर उप संचालक पुरातत्व संग्रहालय पी सी महोबिया व घनश्याम बाथम सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। महोबिया ने बताया कि यह प्रदर्शनी दर्शकों के लिये पूर्णत: नि:शुल्क है।

LEAVE A REPLY