छात्रों का उद्यमिता के प्रति उत्साह, तेजी से होगा विकास

0
117

जेयू: मैनेजमेंट संस्थान में हुआ व्याख्यान

ग्वालियर, जीवाजी विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट संस्थान में आज भारत की अर्थव्यवस्था 3 ट्रिलियन से 10 ट्रिलियन तक भारत का रोड मैप पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। शुभारंभ अतिथि एक्सिस बैंक के उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश उपाध्याय ने किया।व्याख्याता अशोक अग्रवाल ने जेयू के स्कूल ऑफ स्टडीज इन मैनेजमेंट के एमबीए और बीबीए छात्रों को ट्रिलियन भारत की अर्थव्यवस्था 3 ट्रिलियन से 10 ट्रिलियन तक भारत का रोड मैप पर व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्रों के साथ भारत की विकास कहानी साझा की और कहा कि यह छात्रों का उद्यमिता के प्रति उत्साह है जो भारत को 10 ट्रिलियन क्लब तक पहुंचने में मदद करेगा।

भारत में पहले से ही 100 संस्थाएं हैं जिन्होंने एक यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल किया है और संख्या तेज गति से बढ़ रही है।उन्होंने भारत की इस यात्रा के प्रमुख घटकों को चिन्हित किया जो उसे 10 ट्रिलियन क्लब में शामिल करेंगे।उन्होंने फिनटेक,कृषि परिवहन नेटवर्क,जैव प्रौद्योगिकी एवं एविएशन क्षेत्र को विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी बताया कि विकसित हो रहे नए एक्सप्रेस सड़कें वास्तव में विकास को प्रवाहित करने की सूत्रधार साबित हो रही है।अन्त में उन्होंने मध्य प्रदेश और ग्वालियर में एक्सिस बैंक की भूमिका भी साझा की।कार्यक्रम डॉ.लोतिका सुराना के संयोजन में किया गया।कार्यक्रम का संचालन शिवानी नागरानी ने किया।इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ.योगेश उपाध्याय, डॉ. स्वर्ण परमार,डॉ प्रियदर्शिनी नागौरी,डॉ.रश्मिता सिंह,डॉ.आरती पिपरिया सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY