60 लीटर अवैध मदिरा व 3000 किलोग्राम गुड़ लहान जब्त

0
49

आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर की कार्रवाई

जिले में मादक पदार्थों के अवैध निर्माण, विक्रय व परिवहन के खिलाफ विशेष मुहिम जारी

जिले में अवैध शराब एवं अन्य अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, विक्रय, संग्रह तथा पर्यावरण के खिलाफ विशेष मुहिम जारी है। इस कड़ी में जिला प्रशासन के निर्देश पर गई आबकारी विभाग की टीम ने भितरवार वृत के चमेली का चक कंजर डेरा क्षेत्र में दबिश देकर 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 3 हजार किलोग्राम गुड़ लहान बरामद किया है। इस अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-34 के तहत तीन प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।


कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को सख्ती से रोका जाए। यह कार्रवाई लगातार जारी रहे।
मंगलवार को दबिश पर गई आबकारी विभाग की टीम में उप निरीक्षक आबकारी आमीन खान, रविशंकर यादव, सतेन्द्र सिंह मीणा, सुचि जैन व शिवा रघुवंशी सहित विभागीय आरक्षक शामिल थे।

LEAVE A REPLY