14 फरवरी को प्रकृति और जल संरक्षण का संदेश देने उड़ाई जाएंगी पतंग

0
84

सिटी रिपोर्टर, ग्वालियर।

नगर निगम द्वारा 14 फरवरी को बाल भवन में पतंगबाजी और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता की थीम जल संरक्षण और प्रकृति संरक्षण रखी गई है। पतंगबाजी में सिर्फ कागज से बनी पतंग का ही उपयोग किया जाएगा। साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपना ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।
14 फरवरी को बल भवन में समय सुबह 11ः00 से 2ः30 तक जल संरक्षण एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए नगर निगम द्वारा चित्रकला एवं पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर कैटेगरी में 5 से 14 वर्ष और सीनियर कैटेगरी में 14 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे भाग ले सकेंगे । जबकि पतंगबाजी प्रतियोगिता में सभी उम्र के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY