सिटी रिपोर्टर, ग्वालियर !
ग्वालियर स्मार्ट सिटी कारर्पोरेशन द्वारा ग्वालियर के हजीरा इंटक मैदान क्षेत्र में चौपाटी का निर्माण किया गया था। जिसका निर्माण होने के बाद नगर निगम को हैंडओवर की प्रक्रिया की जानी शेष थी। लेकिन संबंधित ठेकेदार द्वारा चौपाटी में टूटफूट व अन्य कमियों को पूरा नही किये जाने से नगर निगम को यह चौपाटी हैंडओवर नही हो पा रही थी।
जिसका संज्ञान होने पर नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने स्मार्ट सिटी व नगर निगम के संबंधित अधिकारियो को निर्देशित दिया की वह निर्माण स्थल पर जाकर टूटफूट व अन्य कमियों की जांच कर हैंडओवर की प्रक्रिया को प्राथमिकता से संपादित करे। शेष कार्य नगर निगम द्वारा कराया जाएगा तथा 18 लाख की राशि संबंधित ठेकेदार की बैंक गारंटी से काटी जाए।निगमायुक्त के निर्देशन पर आज स्मार्ट सिटी व नगर निगम के संबंधित अधिकारियो द्वारा हजीरा चौपाटी के हस्तांतरण की प्रक्रिया को संपन्न किया गया व हजीरा चौपाटी पर टूट फूट व अन्य कमियों का आंकलन कर इन कमियों को दूर करने में आने वाले अनुमानित खर्च का पंचनामा बनाया गया, जिसे वेंडर के भुगतान में से काट कर स्मार्ट सिटी द्वारा निगम को दिया जायेगा।
नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव नें जानकारी देते हुये बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा फूलबाग चौपाटी को आमनागरिकों द्वारा काफी पसंद किया गया था जिसके बाद स्मार्ट सिटी द्वारा हजीरा चौपाटी का निर्माण किया गया था, जिसके तहत हजीरा स्थित इंटक मैदान चाट बाजार को अत्याधुनिक स्ट्रीट फूड हब चौपाटी के रूप में विकसित करने के साथ ही यहाँ स्वच्छता के साथ-साथ आधुनिक और बेहतर सुविधाओं को विकसित किया गया है। वैष्णव ने कहा कि हजीरा चौपाटी के शुरु होने से यह स्थान स्ट्रीट फूड एंड हब के रूप में अपनी पहचान बनाएगा और यहां आने वाले लोगो को कई तरह की सुविधाएं मिलेगी। जिसमे विक्रेताओं के लिए 43 दुकानें, लगभग 300 ग्राहको के बैठने की व्यवस्था, टेनसाइल रूफिंग, लैंडस्केपिंग कार्य, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और विद्युतीकरण सहीत अन्य मूलभूत सुविधाओ उपलब्ध होगी।












