शादीशुदा महिला से 4 साल तक दुष्कर्म: बेटी पैदा होने के बाद शादी से मुकर गया, FIR

0
94

पति से चल रही थी अनबन, पति का भाई करता रहा दुष्कर्म

सिटी रिपोर्टर, ग्वालियर

दो बच्चों की मां की अपने पति से अनबन चल रही थी। इस बीच बहन के देवर यानी पत्नी के भाई से महिला की आंखें चार हो गईं। उनके संबंध बन गये। चार साल संबंध मधुर रहे। इस बीच एक बेटी हो गई। फिर पति के भाई से खटास पड़ गई। आखिर शादी शुदा महिला जनकगंज थाने पहुंची और दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के शंकर कॉलोनी गोल पहाड़िया की है।  शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

शंकर कॉलोनी गोल पहाड़िया निवासी 32 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि वह शादी-शुदा है और उसके दो बच्चे हैं। साल 2021 में उसके पति से उसकी अनबन चल रही थी। इस दौरान उसकी बहन का देवर रामलखन खटीक उसके घर आने और जाने लगा। पति से होने वाले झगड़े में सहानुभूति देकर उसका विश्वास जीता और उससे शादी का वादा किया। इसके बाद पति से तलाक लेने के लिए उस पर दबाव बनाने लगा।

अकेला पाकर कर दिया दुष्कर्म

महिला ने शिकायत में बताया कि एक दिन उसे अकेला देखकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया और जल्द शादी का वादा कर उसके साथ गलत काम करता रहा। जब भी वह शादी की बोलती कुछ दिन के लिए टाल देता। इस दौरान उसने एक बेटी को जन्म दिया जो कि रामलखन की है। बेटी का जन्म होने के बाद अब वह उससे शादी से इनकार कर रहा है और उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि अब उसने शादी से इनकार कर दिया है और समाज में उसे बदनाम कर दिया है। हाल ही में उसे पता चला है कि आरोपी शादी कर रह है तो पीड़िता मंगलवार देर रात को थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दी तो वह अपने घर से फरार है। जनकगंज थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। आरोपी अभी अपने घर से फरार है।

LEAVE A REPLY