सिटी रिपोटर ग्वालियर !
बालिकाओं का किया सम्मान 24 जनवरी को बालिका दिवस के अवसर पर श्रीमंत माधवराव सिंधिया आदर्श विज्ञान महाविद्यालय ग्वालियर में बालिका सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डबरा की नैंसी जाटव को सम्मानित किया जिन्होंने ने 47 kg वर्ग में पावर लिफ्टिंग में नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।
इस अवसर फूड टेक्नोलॉजी विभाग के द्वारा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गए। जिसमें डॉ प्रवेश मिश्रा जी डॉक्टर के के गुप्ता जी श्री राजेश श्रीवास्तव जी के द्वारा जांच की गई । इस अवसर पर नवोदय बायोकेयर एवं हेल्थकेयर के द्वारा आदिवासी महिलाओं के स्वसहायता समूह के माध्यम से श्योपुर जिले ऑर्गेनिक फूड्स के उपयोग पर प्रकाश डाला गया। आजीविका फूड प्रोड्यूसर कंपनी और डिपार्टमेंट ऑफ़ फूड टेक्नोलॉजी के बीच एमओयू भी किया गया जो कि विद्यार्थियों के स्वरोजगार और ट्रेनिंग के लिए लाभकारी होगा . कार्यक्रम में कंपनी के सीईओ श्री अमित कुमार राजावत और
श्री वीरेंद्र वर्मा जी ने सहयोग किया कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ बी पी एस जादौन फूड टेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ए के शुक्ला, डॉ निधि गोस्वामी, डॉ नीतू गोस्वामी एवं अन्य प्राध्यापक एवं विद्यार्थीउपस्थित रहे।












