सिटी रिपोर्टर ग्वालियर 1
ग्वालियर जिले में अचल सम्पत्ति के बाजार मूल्य वर्ष 2025-26 की गाइडलाइन निर्धारण हेतु उप जिला मूल्यांकन समिति ग्वालियर, डबरा एवं भितरवार से प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। प्राप्त प्रस्तावों को अंतिम रूप देने के लिये जिला मूल्यांकन समिति के सदस्यों की बैठक 8 मार्च को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। वरिष्ठ जिला पंजीयक एवं संयोजक जिला मूल्यांकन समिति ने मूल्यांकन समिति के सभी सदस्यों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया












