सिटी रिपोटर ग्वालियर !
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान दौरे के पहले दिन टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। उन्होंने श्री तोशियूकी नाकाहारा महाप्रबंधक, प्रशासन एवं समर्थन विभाग, इंडिया और मिडिल ईस्ट डिवीजन और श्री मासाहिरो नोगी परियोजना महाप्रबंधक, प्रशासन एवं समर्थन विभाग, इंडिया और मिडिल ईस्ट डिवीजन के साथ व्यापारिक संभावनाओं के निवेश के अवसरों पर गहन चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मध्यप्रदेश को निवेश के लिए एक आइडियल डेस्टिनेशन बताते हुए
राज्य की प्रमुख विशेषताओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भारत के केंद्र में
स्थित है, जो उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के लिए एक आदर्श केंद्र बिंदु बनता है। हमारे पास
विशाल औद्योगिक भूमि बैंक, कुशल युवा कार्यबल और उत्कृष्ट बुनियादी ढांचा है। खासतौर पर
पीथमपुर ऑटोमोबाइल क्लस्टर तेजी से उभरता हुआ औद्योगिक केंद्र है, जो वैश्विक निवेशकों
के लिए अपार संभावनाएं लेकर आया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य की शांतिपूर्ण और आपदा-रहित स्थिति पर जोर देते हुए कहा किमध्यप्रदेश, जापान की तरह ही शांति और स्थिरता के लिए प्रसिद्ध है। राज्य प्राकृतिक आपदाओंसे सुरक्षित है, जो इसे निवेश के लिए और भी अनुकूल बनाता है। यहां की सरल और परिश्रमीजनता, तकनीकी कौशल और व्यवसाय के लिए प्रतिबद्धता के साथ उद्योगों को उत्कृष्टवातावरण प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टोयोटा को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया और विशेष रूप
से तकनीकी नौकरियों में युवाओं के प्रशिक्षण और सशक्तिकरण के लिए संभावनाओं पर जोर
दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, टोयोटा के लिए अपनी सुविधाएं स्थापित करने और
व्यावसायिक विस्तार के लिए एक आदर्श स्थान है। हमारी उद्योग नीतियां निवेश प्रोत्साहन
और भूमि उपलब्धता और वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करने में सहायक हैं। टोयोटा के
अधिकारियों ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक परिवेश और निवेश-अनुकूल माहौल की सराहना की
और राज्य के साथ साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
कदम है।












