कलेक्टर ने अपने कक्ष में सुनी आम जनों की समस्यायें

0
70

आम जनों की समस्याओं के निराकरण के लिये प्रदेश भर में प्रत्येक मंगलवार को जन-सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसके माध्यम से आम जनों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कलेक्टर एवं अन्य विभागीय अधिकारी जन-सुनवाई कक्ष में प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक उपस्थित रहकर कर रहे हैं।

मंगलवार 4 मार्च को जन-सुनवाई कक्ष में बड़ी संख्या में आम जनों की समस्याओं को
अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और उसका निराकरण भी किया। जन-सुनवाई के उपरांत भी कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अपने कक्ष में आम जनों से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि जन-सुनवाई में आने वाले सभी आवेदन पत्रों को सीएम हैल्पलाइन में भी दर्ज किया जाए ताकि उनका निराकरण भी निर्धारित समय-सीमा में हो सके। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि जिन
आवेदनों का निराकरण मौके पर ही संभव हो उनका निराकरण तत्परता से किया जाए। जिन आवेदन पत्रों में मौके पर निराकरण संभव न हो, उनमें समय-सीमा निर्धारित कर निराकरण किया जाए। लोक सेवा गारंटी के तहत निर्धारित समय-सीमा में आवेदन प्रकरणों का निराकरण हो यह भी विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें। आवेदन पत्रों के निराकरण में अकारण विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY