अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 12000 किलोग्राम गुड़ लहान और अवैध मदिरा जब्त

0
56
भितरवार के चकमियापुर, गोलपुरा, गोहिंदा में आबकारी विभाग की कार्रवाई
सिटी रिपोर्टर, ग्वालियर।
जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रह और विक्रय को रोकने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाई जा रही मुहिम के तहत शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने  बड़ी कार्रवाई की है। बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त करने के साथ आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
सहायक आयुक्त आबकारी राकेश कुमार कुर्मी ने बताया कि भितरवार क्षेत्र के चकमियापुर, गोलपुरा, गोहिंदा क्षेत्र में आबकारी बल द्वारा दबिश दी गई। आबकारी बल की दबिश के दौरान विभिन्न स्थानों से लगभग 12000 किलो गुड लहान, 80 लीटर हाथभट्ठी मदिरा जब्त की गई ।
आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस कार्रवाई में विभाग के कंट्रोल रूम प्रभारी रविशंकर यादव, उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह मीना, शिवा रघुवंशी, सुचि जैन तथा तथा मुख्य आरक्षक महेंद्र सिंह गुर्जर,आरक्षक सुनील सिंह,आकाश माहौर, पुष्पेंद ,राघवेन्द्र भदोरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY