इंदौर – इन दिनों गर्मी होना चाहिए लेकिन मौसम में ठंडक के कारण हरी सब्जी की पैदावार बढ़ी है | हर साल गर्मी में सब्जियां महंगी होती है लेकिन इस बार सस्ती है | लोकल के अलावा आसपास के राज्यों से भी आवक है | पंजाब, सिलीगुड़ी और नासिक से शिमला मिर्ची खूब आ रही है |
बड़ी मंडी में सब्जियों की इतनी ज्यादा आवक है कि किसानों को बेचने में परेशानी आ रही है | खपत से ज्यादा आवक के कारण किसानों को दाम बहुत कम मिल रहे हैं | अप्रैल बीतने को है लेकिन गर्मी का एहसास अब तक नहीं हो रहा है बल्कि इन इलाकों में बारिश हो रही है ऐसे में सब्जियों की पैदावार बढ़ने के साथ मंडियों में खपत से ज्यादा आवक है |
हमेशा महंगी बिकने वाली शिमला मिर्ची के यह हालत है कि 20 से 25 रुपए किलो | इसी तरह गिलकी भिंडी हरी मिर्ची के हाल है | सब्जियां 3 से 15 किलो रुपए के दायरे में आ गई है गर्मी ज्यादा नहीं होने के कारण कैरी का भी अब उठा नहीं है | कैरी 15 रुपए किलो बिक रही है धनिया तीन से 5 रुपए किलो, गिलकी 7 रुपए किलो पर भिंडी 10 रुपए किलो हरी मिर्ची 5 से 8 रुपए किलो टमाटर 10 से 15 रुपए किलो नीलामी में बिके |












