लखनऊ – प्रीतम सिवाच फाउंडेशन हॉकी टीम ने खेलो इंडिया अंडर-21 महिला लीग टूर्नामेंट जीता है। फाउंडेशन टीम ने खिताबी मुकाबले में एचएआर हॉकी अकादमी को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
इस मुकाबले में तन्नु ने पहले क्वार्टर में एक मैदान गोल कर सिवाच टीम को बढ़त दिला दी। वहीं इसके बाद साक्षी राणा ने तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी कार्नर पर एक गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया।
साक्षी ने सबसे अधिक 8 गोल किये और वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी हैं। वहीं एक अन्य मुकाबले में स्पोट्र्स हॉस्टल ओडिशा ने कांस्य पदक वाले मुकाबले में साई बाल टीम को 3-1 से हराया। सिवाच टीम को खिताब जीतने पर 5 लाख रुपए का इनाम दिया गया जबकि उपविजेता को 3 लाख रुपए दिए गए।






