उमेश पाल के शरीर के आर-पार हुई थीं 6 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

0
108

प्रयागराज – बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की घर में घुसकर गोलियों से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अतीक अहमद के बेटों समेत 12 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। अब उमेश पाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। जिससे पता चला है कि उमेश को 7 गोलियां मारी गई थी, इनमें से 6 गोलियां उसके शरीर के आर-पार हो गई थीं, एक गोली उसके शरीर में मिली है। इसके साथ ही उमेश पाल के शरीर पर कुल 13 चोटों के निशान पाए गए है। बताया जा रहा है कि सभी गोलियां पिस्टल से चलाई गई थी।

 उमेश पाल के शरीर के आर-पार हुई थीं 6 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

उमेशपाल की हत्या की मामले में धूमनगंज कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और पत्नी समेत 9 लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई उमेश पाल की पत्नी पूजा पाल की तहरीर पर की है। इस मामले में पुलिस पहले ही अतीक अहमद के दोनों बेटों समेत सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY