उदनाबाद पंचायत झामुमो समिति का हुआ गठन, उदय बने अध्यक्ष व किसुन दास सचिव

0
92

गिरिडीह– सदर प्रखंड के पूर्वी भाग स्थित उदनाबाद में झामुमो की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रधान मुर्मू एवं संचालन प्रखंड सचिव दिलीप रजक ने किया। बैठक में जहां पंचायत कमेटी का गठन किया गया। वहीं सदस्यता अभियान जोर शोर से चलाने का निर्णय लिया गया।


बैठक के दौरान सर्वसम्मति से उदनाबाद पंचायत कमेटी का अध्यक्ष उदय कुमार को चुना गया। वहीं सचिव किशुन दास बनाये गए। जबकि कोषाध्यक्ष श्याम प्रजापति मनोनीत किये गये। वहीं कमिटी के अन्य पदाधिकारियों में रामेश्वर यादव, दिलीप शर्मा एवं जीवन लाल मरांडी को उपाध्यक्ष, सेवा मरिक को संगठन सचिव, मंटू सोरेन एवं गणेश तुरी को संगठन सह सचिव एवं संतोष वर्मा और दीपक राणा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।

read more

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह पुहुँचे जोन कार्यालय और महिलाओं को ई-केवायसी करके दिखाई

गुरुवार को हुए इस बैठक में जगदीश वर्मा, नरेश यादव, भरत यादव, मोहम्मद सरफुद्दीन, दिलीप वर्मा, उदय कुमार, किशन दास, श्याम प्रजापति, रामेश्वर यादव, जीवनलाल मरांडी, सेवा मरीक, मंटू सोरेन, गणेश तुरी, संतोष वर्मा समेत कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

LEAVE A REPLY