बगोदर में दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक गम्भीर

0
105

गिरिडीह – जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड औंरा के समीप दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। घटना में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।

बगोदर में दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक गम्भीर

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही ट्रकों के परखच्चे उड़ गये। टक्कर की आवाज सुन आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। साथ ही घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी।

सूचना मिलते ही बगोदर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल भेजा। वहीं मृतक यूपी निवासी व्यक्ति के शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी है। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनो ही ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया है।

LEAVE A REPLY