पटना – बिहार में आम लोगों के साथ-साथ विधायक और नेता भी सुरक्षित नहीं है। गया में शुक्रवार को जदयू के जिला उपाध्यक्ष की हत्या के बाद अब गोपालगंज जिले के हथुआ विधायक को जान से मारने की धमकी दी गई है। शराब धंधेबाजों ने राजद विधायक को फोन कर कहा कि उनके दोस्त की पैरवी करो, नहीं तो गोली मार देंगे। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जिस समय विधायक को धमकी भरी कॉल आई थी, तब वे राजधानी पटना के कोतवाली थानांतर्गत सरकारी आवास में थे। विधायक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उनके क्षेत्र के एक युवक ने उनके नंबर पर कॉल किया। उसने कहा कि उसका दोस्त शराब मामले में पकड़ा गया है। उसे थाने से छुड़वा दीजिए।
इस पर विधायक ने मदद करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने कहा पैरवी करो, नहीं तो गोली मार देंगे। इसके बाद भी वह चुप नहीं हुआ और विधायक को गालियां देने लगा। विधायक ने फोन काट दिया और तुरंत कोतवाली थानाध्यक्ष संजीत कुमार से संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दी। विधायक की सूचना पर कॉल करने वाले आरोपी को गोपालगंज पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पटना कोतवाली थाने की पुलिस वहां के थाने से संपर्क कर आरोपी के बारे में पूरी जानकारी जुटा रही है।
संपत्तिकर रिकॉर्ड में हेरफेर कर फर्जी रसीद से कराया संपत्ति का पंजीयन, रिटायर्ड अधिकारी महेंद्र शर्मा सहित चार पर FIR ग्वालियर, बिल्लू बादशाहकई सालों से...