बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए पहुंचे राहुल और आथिया

0
114

उज्जैन – पिछले काफी समय से खराब फार्म से परेशान भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने पत्नी आथिया शेट्टी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किये हैं। राहुल ने अपनी पत्नी आथिया शेट्टी के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर में पूजा अर्चना की। राहुल और अथिया भस्म आरती में भी शामिल हुए। भारतीय टीम को एक मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडिमयम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट खेलना है। उसी कारण टीम इंदौर पहुंची है। ऐसे में मैच से पहले खराब फॉर्म से गुजर रहे राहुल बाबा के दरबार में पहुंचे। यह टेस्ट राहुल के लिए बेहद अहम है। अगर वह इसमें असफल रहे तो उनकी टीम में जगह जाना तया है।

 बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए पहुंचे राहुल और आथिया

राहुल ओर अथिया की शादी इस साल की शुरुआत में हुई थी। वहीं राहुल के ससुर और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि राहुल से उनकी पहली मुलाकात साल 2019 में एक एयरपोर्ट पर हुई थी। तब वह इस बात से खुश थे कि राहुल उन्हीं के शहर से हैं। सुनील शेट्टी राहुल के खेल के प्रशंसक रहे हैं।

 

 

LEAVE A REPLY